हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली विकास खंड के ग्रामसभा रामपुर बलडीहा में एक अनोखा मामला सामने आया है।
तीस मई को आई तेज आंधी में सरकारी जमीन पर लगे दो लिप्टस के पेड़ एक किसान के खेत में गिर गए।
किसान ने वन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचित कर हटाने की मांग की।
अब तक दोनों विभाग के जिम्मेदार अफसरों की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
डाइनामाइट न्यूज की टीम को किसान श्रीनिवास ने बताया कि कुछ ही दिनों में धान की रोपाई शुरू होने वाली है।
खेत में जोताई करने में दिक्कत हो रही है। सरकारी पेड़ को अगर हमने हटा दिया तो कहीं हम पर विभाग द्वारा कार्रवाई न कर दी जाए, इसका भय सता रहा है।
Published : 10 June 2024, 12:36 PM IST
Topics : department Forest linden tree PWD घुघली पीडब्ल्यूडी महराजगंज लिप्टस वन विभाग