हिंदी
बाराबंकी: जनपद में मंगलवार सुबह नहाते समय गैस गीजर में अचानक धमाका हुआ, जिससे नहा रहे पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जनपद के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ददरौली भवानीपुर गांव में गैस गीजर में हुए विस्फोट से एक पिता और उसका पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों नहा रहे थे। विस्फोट इतना भयंकर था कि घर में लगे लोहे के दरवाजे और खिड़कियां तक उखड़ गईं। धमाके की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
घटना के तुरंत बाद परिजन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल धमाके की घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
फिलहाल दोनों घायल पिता पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि गैस गीजर में तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई है।
Published : 18 February 2025, 4:02 PM IST
Topics : Barabanki Barabanki Explosion barabanki news Barabnaki Police Crime in Barabnki Dynamite News geyser बाराबंकी न्यूज़