TMKOC: टीवी की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाथी के बच्चे के लिये की ये खास अपील, वायरल हो रही पोस्ट, जानिये पूरा मामला

मुनमुन दत्ता ने अपने फैंस से हाथी के बच्चे के लिए अपील करते हुए नजर आई। वह जानवरों से काफी लगाव रखती हैं। उनके लिए वह अक्सर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अब एक हाथी के बच्चे के लिए फैंस से की खास अपील की है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 May 2022, 6:25 PM IST
google-preferred

मुंबई: टीवी की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता से आप भलिभांति परिचित होंगे। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल होते रहते हैं। मुनमुन दत्ता को जानवरों से भी काफी लगाव रखती हैं। उनके लिए भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती नजर आती रहतीं हैं।

मुनमुन दत्ता ने आपने फैंस से एक छोटे हाथी के बच्चे के लिए अपील की है। आपको बता दें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक छोटे हाथी का है, जो हैंडपंप से खुद पानी खींचकर अपनी प्यास बुझा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने खास कैप्शन लिखा और फैंस से जानवरों के लिए खास अपील भी की है।

मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा, 'इस भीषण गर्मी में, कृपया कुछ पानी बेचारे आवारा जानवरों और पक्षियों के लिए रखें। कल्पना कीजिए कि वे इस स्थिति में कैसे जी रहे हैं।' सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दी हैं। 

आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता के किरदार बबीता जी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। छोटे पर्दे पर उनकी पहचान बबीता जी को तौर पर होती है। अभी फिल्हल में मुनमुन दत्ता को टीवी शो खतरा खतरा में देखा गया था। शो में पहुंचकर उन्होंने काफी मस्ती भी की।

Published :