Uttar Pradesh: तेज रफ्तार की भेंट चढ़ी तीन लोगों की जिंदगियां, मचा कोहराम

एटा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां रोडवेज बस और मारुति वैन की भीषण टक्कर हुई है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई है। मौत से मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 13 October 2019, 6:05 PM IST
google-preferred

एटाः तेज रफ्तार की चपेट में एक बार फिर से बेगुनाह लोगों की मौत हो गई है। एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव कंगरोल के पास रोडवेज बस और मारुति वैन की जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें मारुति वैन में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: खेतों में लटके हाई टेंशन तार, जिम्मेदार बेखबर

वहीं एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: सैकड़ों स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण के दिए खास संदेश

जानकारी के मुताबिक टक्कर का कारण उड़ रही धूल को बताया जा रहा है। जिससे आमने सामने आ रही गाड़ियां नहीं दिखी और जोरदार हादसा हो गया। मरने वालों में 6 साल की बच्ची एटा काशीराम आवास की कॉलोनी की रहने वाली सोनम है। वहीं दो लोग सुरेंदर और रामबृच मैनपुरी जनपद के बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Published :  13 October 2019, 6:05 PM IST

Related News

Advertisement