हिंदी
नयी दिल्ली: हैदराबाद स्थित सातवाहन इस्पात लिमिटेड का दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत इस्पात पाइप बनाने वाली कंपनी जिंदल सॉ में विलय कर दिया गया है।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, जिंदल सॉ ने कर्ज में डूबी सातवाहन इस्पात के लिए एक समाधान योजना पेश की थी। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की हैदराबाद पीठ ने इस महीने की शुरुआत में मंजूरी दे दी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ‘‘स्वीकृत समाधान योजना के तहत सातवाहन इस्पात लिमिटेड का 26 अप्रैल, 2023 को जिंदल सॉ लिमिटेड (एसआरए) में विलय हो गया है।’’
जिंदल सॉ लिमिटेड इस्पात पाइप उत्पाद, फिटिंग और संबंधित उत्पाद बनाती है।
Published : 27 April 2023, 6:46 PM IST
Topics : Jindal Saw Steel Company इस्पात कंपनी जिंदल सॉ विलय
No related posts found.