Murder in Raebareli: रायबरेली में युवक की हत्या से मचा हड़कंप, पीट-पीटकर निर्मम हत्या

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के मौनी मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर हुई झड़प में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2025, 4:18 PM IST

रायबरेली: जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के मौनी मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर हुई झड़प में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुड्डन तिवारी के रूप में हुई है। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक गुड्डन तिवारी और आरोपियों के बीच नाली को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई, जिसके बाद आरोपियों ने गुड्डन पर हमला कर दिया। उसे ट्रैक्टर में फँसाकर जानलेवा प्रहार किए गए।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हमले की घटना स्थानीय मोहल्ले में हुई, जहाँ मौजूद लोगों ने आरोपियों को मारपीट करते देखा, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। गुड्डन के शव पर लोहे की रॉड और लकड़ी के प्रहार के निशान थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसे निर्ममता से पीटा गया। बताया जा रहा है चार आरोपियों ने गुड्डन तिवारी को ट्रैक्टर में फंसाकर बेरहमी से लोहे की रॉड और शटरिंग की बल्लियों से प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया गली में मामूली विवाद को लेकर पीट-पीटकर गुड्डन की हत्या कर दी गयी। 

सीओ लालगंज क्षेत्र अनिल कुमार सिंह ने बताया मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

इस घटना ने इलाके में दहशत बना दी है स्थानीय लोगों ने पुलिस से न्याय की माँग की है।

Published :  6 April 2025, 4:18 PM IST