महराजगंज: घर में बैठा था बलात्कार का आरोपी, तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, जानिये कैसे हुई गिरफ्तारी

महराजगंज जनपद की पुरंदरपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभिुक्त को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। । पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी

Updated : 14 March 2024, 3:08 PM IST
google-preferred

पुरन्दरपुर (महराजगंज): पुरंदरपुर पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2020 से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे अभिुक्त को पुलिस ने सुबह दस बजे दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
पुरंदरपुर पुलिस ने वर्ष 2020 में अभियुक्त जितेंद्र साहनी (24 वर्ष) पुत्र चतुर्भजी निवासी शाहपुर जंगल के विरुद्ध धारा 366, 376, 363, भादवि व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। तबसे अभियुक्त फरार चल रहा था। गुरुवार को सुबह करीब दस बजे पुलिस ने इसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। 

यह टीम रही शामिल
तीन वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, कांस्टेबल सुरेंद्र शाह शामिल रहे। 

Published : 
  • 14 March 2024, 3:08 PM IST