Chandra Grahan: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, जानिये भारत में कितने बजे से लगेगा, बरतें ये सावधानियां

डीएन ब्यूरो

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये भारत में कहां-कहां लगेगा ग्रहण

साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण आज
साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण आज


नई दिल्ली: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज यानि 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसका असर भारत के कई हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। कार्तिक मास में यह दूसरा ग्रहण 15 दिन के अंतराल में आ रहा है। इससे पहले दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया रहा। कार्तिक पूर्णिमा और ग्रहण के कारण पूरे दिन कई मंदिर बंद रहेंगे और शाम 6.20 बजे के बाद ग्रहण का मोक्ष होने पर ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे।

चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखाई देगा। चंद्रग्रहण सबसे पहले अरुणाचल में नजर आएगा। पूर्वोत्तर राज्यों में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में नजर आएगा, उत्तर भारत समेत बाकी जगह आंशिक दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका,आस्ट्रेलिया, एशिया आदि में नजर आएगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय
8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा
ग्रहण का सूतक: सुबह 8.29 से आरम्भ
ग्रहण आरम्भ: दोपहर 2.39 से
ग्रहण समाप्त: शाम 6.19 पर
भारत में ग्रहण का समय: शाम 5.30-6.20 बजे तक

सूतक काल
विद्वानों के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतककाल में पूजा निषेध होती है। इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8. 29 बजे से लग जायेगा।सूतक काल में कोई शुभ कार्य वर्जित माना जाता है।

बरतें ये साविधानियां
चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है। इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और देवी-देवताओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए और साथ ही यात्रा करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण काल में कैंची, चाकू, सुई जैसी नुकीली धारदार चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल के बाद स्नान और साफ-सफाई करना जरूरी बताया जाता है।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिये।










संबंधित समाचार