हिंदी
फरेन्दा : महराजगंज के फरेन्दा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल फरेन्दा थाना क्षेत्र के बड़हरा देवीचरण गांव निवासी 70 वर्षीय राजकुमार यादव शनिवार की सुबह पांच बजे घर से खेत देखने के लिए निकले थे। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे, जिस वजह से परिजनों में चिंता का माहौल है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार कई जगहों पर तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास कुमार यादव की तहरीर पर फरेन्दा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 25 March 2025, 5:11 PM IST
Topics : Dynamite News hindi Farenda Maharajganj News maharajganj police missing missing Report old man UP News