हिंदी
महराजगंजः कोरोना वायरस को लेकर काफी सावधानियां बरती जा रही हैं। जिस दौरान शनिवार को फरेन्दा तहसील में स्थित लेहड़ा मंदिर के कपाट को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर- हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
बता दें कि ये निर्णय कोरोना वायरस को लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। जिससे इस महामारी से श्रद्धालुओं को बचाया जा सके। सरकार के आदेश का पालन करते हुए मंदिर के महंत ने मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया है। मंदिर अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है।

लेहड़ा मंदिर महंत ने कहा कि कोरोना वायरस एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है। इससे बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। यह बीमारी लोगों से लोगों की बहुत तेजी से फैल रही है सरदारों के साथ आम नागरिक भी भीड़-भाड़ जाने से बचें।
Published : 21 March 2020, 1:47 PM IST
Topics : Corona virus Covid19 India Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस महराजगंज लेहड़ा मंदिर