Terror Conspiracy Case: एनआईए ने जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के कई जिलों में अनेक स्थानों पर सोमवार को छापे मारे। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 May 2023, 12:24 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के कई जिलों में अनेक स्थानों पर सोमवार को छापे मारे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में छापे मारे गए। छापे के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल सकी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, एनआईए ने अदालत के आदेश के बाद गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत कश्मीर में तीन आरोपियों की संपत्तियां पिछले सप्ताह कुर्क की थीं।

Published :  15 May 2023, 12:24 PM IST

Related News

Advertisement