हिंदी
मथुराः लालू के बड़े लाल तेज प्रताप तलाक प्रकरण में अब कोर्ट में सुनवाई से पहले अब बड़ा मोड़ आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पटना कोर्ट में 30 नवंबर को होने वाली सुनवाई में तेज प्रताप पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी वापस ले सकते हैं। ब्रज में तेज प्रताप के सहयोगी और पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के मुताबिक तेज प्रताप वचन देकर गये हैं कि वह अपने सारे विवाद सुलझा लेंगे। इससे अब ऐसा माना जा रहा है कि तेज प्रताप सबसे पहले कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेंगे।
बता दें कि तेज प्रताप- ऐश्वर्या राय तलाक प्रकरण में पटना में 30 नवंबर को सुनवाई होनी है। लक्ष्मण प्रसाद की मानें तो तेज प्रताप ने उनसे कहा है कि वह राजनीति में फिर से सक्रिय होंगे। वहीं तेज प्रताप बुधवार शाम को ब्रज से दिल्ली के लिये रवाना हो गये। वह अब वीरवार को पटना के लिये उड़ान भरेंगे।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मचा बवाल.. 10वीं मंजिल से ACP ने छलांग लगाकर की खुदकुशी
यह भी पढ़ेंः आखिर कोच क्यों करना चाहते हैं मिताली राज का करियर बर्बाद..?
गौरतलब है कि पत्नी से आई संबंधों में खटास के चलते तेज प्रताप दिवाली से एक दिन पहले पटना से वृंदावन पहुंचे थे। यहां वह गेस्ट हाऊस में रह रहे थे और मामले में सुर्खियों से दूर रहने के लिये तेज प्रताप कुछ दिन गौड़ीय आश्रम में रह रहे थे।
Published : 29 November 2018, 2:45 PM IST
Topics : 30 नवंबर ऐश्वर्या राय कोर्ट तलाक अर्जी तलाक प्रकरण तेज प्रताप यादव पटना पत्नी बिहार सुनावाई
No related posts found.