हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश विजया कमलेश ताहिलरमानी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ताहिलरमानी ने अपना तबादला मेघालय उच्च न्यायालय में किये जाने से नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार के बड़े ऐलान कंपनी कर दर घटाए
ताहिलरमानी ने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के उस फैसले पर नाराजगी जताई थी जिसमें उनका मद्रास उच्च न्यायालय से मेघालय उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया था। (वार्ता)
Published : 21 September 2019, 3:31 PM IST