हिंदी
नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। उनका शव दिल्ली के आवास से फंदे से लटका हुआ मिला है।
दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। मौत का कारण फिलहाल पचा नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है।

मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है। बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे हैं। बता दें की रामस्वरूप शर्मा 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे।
Published : 17 March 2021, 10:26 AM IST
Topics : bjp Loksabha Mandi Ramswaroop Sharma Saansad भारतीय जनता पार्टी मंडी रामस्वरूप शर्मा सांसद हिमाचल प्रदेश