Sunita Willams अंतरिक्ष में अटकीं, Starliner खाली लौटा धरती पर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही धरती पर लौट आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 September 2024, 3:11 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (American Space Agency NASA) का एक खास मिशन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इन चर्चाओं के बीच भारतवंसी एस्ट्रोनेट्स अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Willams) और बैरी विल्मोर (Barry Willmore)  को लेकर अमेरिका (America) से बड़ी खबर सामने आई है। दोनों एस्ट्रोनेट्स अंतरिक्ष में अटक गये हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइनर इन अंतरिक्ष यात्रियों को लिये बिना ही धरती पर लौट आया है। 

एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर (Butch Wilmore) को स्पेस स्टेशन (Space Station) पर छोड़कर बोईंग का स्टारलाइनर तीन महीने बाद शनिवार को धरती पर लौट आया। स्टारलाइनर ((Boeing Starliner Landed)  शनिवार सुबह 9.31 बजे न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतरा।

धऱती पर लौटने का इंतजार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक खास मिशन के लिये 5 जून को भरतवंसी सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। लेकिन तकनीकि खामी के कारण दोनों एस्ट्रोनेट्स स्पेस स्टेशन में तीन महीने से अटके हुए हैं। हर रोज उनके धऱती पर लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

लेकिन अब जिस बोइंग स्टारलाइनर से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उड़ान भरी थी, अब वह धरती पर वापस लौट आया है। तकनीकी खामी के चलते स्टारलाइनर बिना किसी अंतरिक्ष यात्री को लिये ही धरती पर लौट आया। 

आज हुई स्टारलाइनर की लैंडिंग
सुनीता और बुच अब कब धरती पर वापस लौटेंगे इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि ये दोनो अंतरिक्ष यात्री अब फरवरी 2025 में धरती पर वापसी कर सकते हैं। स्टारलाइनर की लैंडिंग आज सुबह करीब 9.35 बजे न्यू मैक्सिको में हुई।