हिंदी
महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर बृहस्पतिवार को तगड़े दोपहर में ARTO और रजिस्ट्री कार्यालय में छापेमारी की गई है। जिसमे दोनों जगहों को मिलाकर चार संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अपर एसडीएम शैलेंद्र गौतम की टीम ARTO कार्यालय तो सदर एसडीएम रमेश कुमार की टीम रजिस्ट्री कार्यालय अपनी टीमों को लेकर अचानक धावा बोलते हुए पहुंच गए। उनके पहुंचे ही चार संदिग्ध धरे गए जिनमे से एक को चौकी पर बैठा कर पूछताछ किया जा रहा है।

इसके बाद शैलेंद्र गौतम ARTO कार्यालय पहुंचे वहां पर तीन संदिग्धों को गलत तरीके से काम कराने के नाम पर 2500 रुपए के साथ दबोच लिए। इनमे से एक गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है।इन चारो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला प्रशासन के इस छापेमारी से जनपद में हड़कंप मचा हुआ है।
Published : 25 July 2024, 2:58 PM IST