महराजगंज में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार के निर्देश; पुलिस की मौजूदगी में चला सड़क सुरक्षा अभियान
महराजगंज में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस, ARTO और NH विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया। ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रम्बल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर व कैट आई लगाने के निर्देश दिए गए।