हिंदी
लखनऊ: बिहार में शराब बंदी के बाद से तस्कर कई तरह से शराब वहां ले जाते हैं। इसको लेकर एसटीएफ और पुलिस छापेमारी करते रहते हैं। आज एसटीएफ ने अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6.50 लाख की कीमत की 172 पेटी शराब बरामद की गई है।
एसटीएफ ने सोमवार को हरियाणा राज्य से तस्करी कर बिहार तस्करी कर ले जा रही शराब को दो तस्करों सहित पकड़ा है। दोनों का नाम कृष्णा और फूल सिंह है। दोनों ही पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। उनके पास से 172 पेटी शराब, 3500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक और कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

इस संबंध में एसटीएफ की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीम ने अभियान को चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते बिहार शराब भेजी जा रही है। इसी सूचना पर सर्च ऑपरेशन के दौरान शराब तस्करों की गाड़ी हाथ लगी। ट्रक के अंदर एक छिपा हुआ तहखाने में शराब भरकर ले जा जाई जा रही थी।
दोनों तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार्रवाई की जारी है।
Published : 20 May 2019, 2:42 PM IST
No related posts found.