हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के लिये अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बेगुन को उप विदेश मंत्री नामित किया है। व्हाइट हाउस की गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के प्रशासन ने स्टीफन ई बेगुन को उप विदेश मंत्री नामित किये जाने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: सीरिया और इराक में आईएस के 14 हजार लड़ाके सक्रिय
सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद वह वर्तमान उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवान की जगह लेंगे। उन्हें रुस में अमेरिका का अगला राजदूत बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में अमेरिका के निवर्तमान विदेश मंत्री माईक पोम्पियो ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी प्रक्रिया के लिये बेगुन को उत्तर कोरिया का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। (वार्ता)
Published : 1 November 2019, 10:34 AM IST
Topics : America International President Stephen Begun अमेरिका उत्तर कोरिया डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति स्टीफन बेगुन