हिंदी
लखनऊः संविधान दिवस (26 नवम्बर) के दिन भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। जिसके परिपेक्ष्य में संविधान दिवस के अवसर पर आज एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिस ऑफिस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के बारे में अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई।
संविधान को सर्वोपरि बताते हुए एसएसपी के द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी संविधान का पालन करते हुए, अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार की चपेट में आए तीन युवक

साथ ही एसएसपी द्वारा पुलिस ऑफिस का भी निरीक्षण करते हुये, साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
Published : 26 November 2019, 12:57 PM IST
Topics : Lucknow National Constitution Day SSP uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसएसपी कलानिधि गणतंत्र भारत लखनऊ संविधान दिवस