हिंदी
निचलौल (महराजगंज): जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी के जवानों ने 38 बोरी चावल समेत तस्करी का सामान बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोगराजू ने बताया कि बुधवार की देर रात सूचना मिली कि कुछ लोग तडहवा गांव से आगे साइकिल पर बोरियों में कुछ सामान लेकर आ रहे हैं।
मौके पर जवानों ने पहुंचकर देखा तो कुछ लोग साइकिल पर सामान लादकर आते हुए दिखाई दिए।
जब जवानों ने टॉर्च लाइट जलाकर जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी जवानों को देखकर नेपाल राष्ट्र की ओर भागने लगे।
जिन्हें दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रफीक अंसारी निवासी सरवाल जिला नवल परासी (नेपाल) और दूसरा आरोपी सुल्तान खान निवासी सरावल जिला नवल परासी (नेपाल) बताया अभियुक्त अभियुक्तों के कब्जे से 38 बोरी चावल एक बोरी यूरिया और तीन साइकिल बरामद हुई।
बरामद किए गए सामान को कब्जे में लेकर ठूठीबारी स्टेशन कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
Published : 16 May 2024, 1:25 PM IST
Topics : Consignment india nepal smuggler SSB एसएसबी ठूठीबारी नेपाल भारत महराजगंज