भारत–नेपाल सैन्य सहयोग की मिसाल: भारतीय सेना ने नेपाल सेना को सौंपे 50 सैन्य वाहन, सोनौली सीमा से सुरक्षित रवानगी
सोनौली सीमा पर भारत–नेपाल सैन्य सहयोग की मिसाल देखने को मिली, जहां भारतीय सेना ने नेपाल सेना को कुल 50 सैन्य वाहन सौंपे। 7.5 टन क्षमता वाले 20 ALS ट्रक और 2.5 टन क्षमता वाले 30 टाटा ट्रकों को एस.एस.बी. 22वीं वाहिनी महराजगंज की निगरानी में सुरक्षित रूप से नेपाल रवाना किया गया।