हिंदी
लखनऊ: यूपी के महराजगंज जनपद में 317, सिसवा विधानसभा के विधान सभा चुनाव प्रभारी रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर के लिए सपा के सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
सपा सदस्यता अभियान के लिये सुनील सिंह को संत कबीर जनपद का प्रभारी नियुक्त करने के आशय का पत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी किया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यूपी में 01 जुलाई 2022 से 30 जून 2027 तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सुनील सिंह को इस नयी जिम्मेदारी देने पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है।
Published : 3 August 2022, 6:13 PM IST