Sports: सौरव गांगुली की सेहत के लिए विराट कोहली ने की दुआ, कही ये बात

सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरा खेल जगत उनके लिए दुआएं कर रहा है। इसी को लेकर विराच कोहली ने भी एक ट्वीट किया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 2 January 2021, 7:19 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकी इस वक्त उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। 

गांगुली की सेहत के लिए दुआ करते हुए विराट कोहली ने भी एक ट्वीट किया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए शनिवार को कहा कि दादा आप जल्द स्वस्थ हो जाओ।

बता दें कि गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया। वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, 'सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया।

Published : 
  • 2 January 2021, 7:19 PM IST

Advertisement
Advertisement