सौरव गांगुली की नई पारी शुरू, अचानक बन गए हेड कोच; इस टूर्नामेंट में निभाएंगे बड़ी भुमिका
सौरव गांगुली को आगामी दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह उनकी कोचिंग करियर की पहली बड़ी जिम्मेदारी है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रहकर अनुभव हासिल किया है। उनकी कोचिंग में प्रिटोरिया कैपिटल्स से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं।