Sourav Ganguly: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 31 January 2021, 12:48 PM IST
google-preferred

कोलकाताः बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एंजियोप्लास्टी के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम के लिए कहा है।

उन्हें एक सप्ताह पूरी तरह से आराम करने की हिदायत दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सौरव गांगुली की तबीयत अब ठीक है। सौरव गांगुली को घर लौटने के बाद कुछ समय तक कामकाज का दबाव नहीं लेने को भी कहा गया है। शनिवार को डॉक्टर के निरीक्षण में सौरव के जरुरी मेडिकल टेस्ट किए गए थे। उन रिपोर्ट के आधार पर ही सौरव को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया गया।

बता दें कि हाल ही में सौरव गांगुली को एक बार फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें कोलोकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांगुली की इस साल के शुरुआत में दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। दूसरी एंजियोप्लास्टी में BCCI चीफ के दिल में दो स्टेंट लगाए गए हैं। 

Published : 
  • 31 January 2021, 12:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement