महराजगंज: गांवों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लक्ष्मीपुर में विशेष अभियान शुरू। जानें अपडेट

लक्ष्मीपुर ब्लॉक से एक जागरुकता कार्यक्रम गाँव-गाँव चलाने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर आज मंगलवार को रवाना किया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Updated : 20 February 2024, 9:12 PM IST
google-preferred

लक्ष्मीपुर (महराजगंज): गांवों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लक्ष्मीपुर ब्लॉक से एक जागरुकता कार्यक्रम गाँव-गाँव चलाने के लिए वन को हरी झंडी दिखाकर आज मंगलवार को रवाना किया गया। ये कार्यक्रम सभी गांवों मे चलाए जाएंगे। 
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस जागरुकता अभियान मे टीम द्वारा गांवों मे लोगों को कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
सभी ग्राम पंचायतों मे अभियान
जिला परियोजना समन्वयक देवव्रत मिश्र ने बताया कि विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम पंचायत में चार गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक, पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, स्वच्छता मेला, आई ई सी सामग्री वितरण का कार्यक्रम संचालित होंगे।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, ज्वॉइंट बीडियो  विजय कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय से बड़े बाबू एवं विकास खण्ड कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, कार्यदायी संस्था के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Published :  20 February 2024, 9:12 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement