हिंदी
लखनऊ: शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ पूर्व गृहमंत्री चिन्मयानंद का वीडियो वायरल होने की खबरों के बीच अब लोगों को धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कमेंट करने के बाद समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: पहले पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, फिर खुद के साथ किया ये काम..
जानकारी के मुताबिक इंटरनेट कॉल के जरिए जान से मारने की मिली धमकी। लगातार इंटरनेट कॉल के जरिए 4-5 बार उन्हें धमकी दी जा चुकी है। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता विकास यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होनें बताया कि फोन रिकॉर्डिंग में विकास यादव को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्राइम कंट्रोल छोड़ Tik-Tok पर वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी, SSP ने मांगा जवाब

मिल रही धमकी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विकास यादव ने एनसीआर दर्ज कराई है और उन्हें बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
Published : 17 September 2019, 3:53 PM IST
Topics : Lucknow Samajwadi Party shajahanpur uttar pradesh चिन्मयानंद लखनऊ शाहजहांपुर सपा कार्यकर्ता