आनंद नाम को लकी मानती है सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह ‘आनंद’ नाम को अपने लिये लकी मानती है।

Updated : 18 September 2019, 5:27 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह ‘आनंद’ नाम को अपने लिये लकी मानती है।

यह भी पढ़ें: Bollywood- सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई छिछोरे

सोनम कपूर आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म के रूप में दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि कैसे आनंद उनके जीवन में लकी है। यह आनंद उनके पति आनंद आहूजा नहीं बल्कि उनके मिलने से पहले ही यह नाम उनके लिए लकी रहा है।

सोनम ने बताया कि सिर्फ उनके पति आनंद ही नहीं बल्कि आनंद नाम ही उनके लिए लकी है। उनकी पहली फिल्म रांझणा जिसने उनके बारे में लोगों का नजरिया बदल दिया, वह आनंद एल राय ने डायरेक्ट की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फिल्म नीरजा भी राजेश खन्ना की आनंद की वजह से हिट साबित हुई थी।

सोनम कपूर ने कहा, “राजेश खन्ना की फिल्म आनंद मेरी फेवरिट फिल्मों में से एक है। नीरजा अमिताभ बच्चन की फैन थीं लेकिन हमने फिल्म में आनंद को लिया। फिल्म का पहला और आखिरी डायलॉग इसी का था।”

यह भी पढ़ें: भूल-भूलैया 2 में कार्तिक के साथ काम करेंगी कियारा

सोनम कपूर ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही वह आनंद आहूजा से मिली थीं। उन्होंने कहा कि उनके पति आनंद आहूजा उनके लिए लकी हैं। उनकी तरह लाइफ पार्टनर मिलना वरदान से कम नहीं है। (वार्ता)

Published : 
  • 18 September 2019, 5:27 PM IST

Related News

No related posts found.