हिंदी
सीतापुरः आजकल गांवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन जानवरों का ज्यादातर शिकार और कोई नहीं बल्कि बच्चे हो रहे है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सदरपुर के बसुदहा गांव में आया।
बसुदहा गांव में शाम के समय घर के बाहर बैठी एक महिला की गोद से उसकी तीन माह की बच्ची को एक भेड़िया झपट्टा मारकर दबोच ले गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जिस तरह भेड़िया भागा था वहां जाकर बच्ची की काफी खोज की लेकिन उन्हें उस मासूम का कुछ भी पता नहीं चला।
यह भी पढ़ेंः OMG! जब शिक्षकों की पिटाई से मासूम बच्चों का हुआ बुरा हाल, महकमा हुआ शर्मसार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गांव बसुदहा के ईश्वरदीन की पत्नी जशोदा अपनी बच्ची को आंगन में बैठकर दूध पिला रही थी कि तभी अचानक वहां एक भेड़िया आ पहुंचा और वह उसकी बच्ची पर झपट पड़ा।

महिला ने हालांकि काफी शोर मचाया लेकिन भेड़िया बच्ची को मुंह में दबाकर खेतों की तरफ भाग गया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से कुछ भेड़ियों ने गांव में आतंक मचा रखा है।
यह भी पढ़ेंः DN Exclusive: आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे हैं भारत के लोग..जानिये दर्दनाक हकीकत
शाम ढलते ही यहां उनके मवेशी और छोटे बच्चे इनका शिकार हो रहे है। इस मामले में एसडीएम शशिभूषण राय का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी।
इस पर वन विभाग ने अपनी टीम को भी खेतों की तरफ भेजा लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। अचानक बच्ची पर हुए हमले से ग्रामीणों में काफी खौफ है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर है।
Published : 10 September 2018, 7:59 PM IST
No related posts found.