मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सैंसेक्स 31,250 पर बंद

शुक्रवार को शेयर बाजार एक रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ जहां सेंसेक्स 31,273.29 और निफ्टी 9,653.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Updated : 2 June 2017, 4:02 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 135 अंकों की तेजी के साथ 31,273.29  पर और निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 9,653.50 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप शेयर्स में 0.86 फीसद और स्मॉलकैप में 0.67 फीसद की तेजी देखने को मिली है। 

वहीं अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा तेजी हीरोमोटोकॉर्प 3.12 फीसद, सिप्ला 3.05 फीसद, येस बैंक 2.31 फीसद, अदानी पोर्ट्स 2.23 फीसद और ऑरोफॉर्मा 2.21 फीसद के शेयर्स में देखने को मिली है। 

Published : 
  • 2 June 2017, 4:02 PM IST

Advertisement
Advertisement