Mahatma Gandhi: तस्वीरों में देखिये महात्मा गांधी का सफर

डीएन संवाददाता

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये महात्मा गांधी के बारे में सबकुछ

पोरबंदर में जन्म

2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी के पिता राजकोट रियासत में दीवान थे। 13 साल की उम्र में महात्मा गांधी की शादी कस्तूरबा माखनजी कपाडिया (कस्तूरबा गांधी) से हुई थी। 

लंदन से लॉ की पढ़ाई

महात्मा गांधी की शुरूआती पढ़ाई पोरबंदर में हुई थी। 11 साल की उम्र में उन्होंने राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में एडमिशन लिया। आगे की पढ़ाई के लिए वह समलदास आर्ट्स कॉलेज गए। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। बताते चलें कि फिर 1888 में लॉ की पढ़ाई करने के लिए गांधी ब्रिटेन चले गए। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में एडमिशन लिया। 1891 में उन्हें लॉ की डिग्री मिली।

गांधी को करना पड़ा भेदभाव का सामना

महात्मा गांधी 1893 में गुजराती व्यापारी शेख अब्दुल्ला के विधि सलाहकार के तौर पर काम करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे। यहां काले भारतीयों और अफ्रीकियों के साथ भेदभाव किया जाता था। इस भेदभाव का सामना गांधी को भी करना पड़ा।

जानिये सत्याग्रह के बारे में

31 मई 1893 को प्रिटोरिया जाने के दौरान एक श्वेत व्यक्ति ने महात्मा गांधी को गाड़ी के अंतिम माल डिब्बे में जाने को कहा। गांधी जी ने अपने पास फर्स्ट क्लास की टिकट होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद पीटमेरित्जबर्ग में उन्हें ट्रेन से उतार दिया गया। इसके बाद उन्होंने अहिंसात्मक रूप से अपना विरोध जताया, जो बाद में "सत्याग्रह" के नाम से जाना गया।

30 जनवरी को हत्या

30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते वक्त नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मार दी थी। उस समय महात्मा गांधी 78 साल के थे। कहा जाता है भारत के विभाजन पर गांधी के विचारों से गोडसे नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।








संबंधित समाचार