History: तस्वीरों में देखिये भारत और विश्व में 10 दिसंबर को हुई प्रमुख घटनाएं

डीएन ब्यूरो

भारत समेत विश्व के इतिहास में 10 दिसंबर का दिन काफी महत्व रखता है। तस्वीरों से जानिये, इस दिन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में..

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

1878 - भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ

अल्फ्रेड नोबेल

1901 - पहला नोबेल पुरस्कार समारोह, अल्फ्रेड नोबेल की मौत की पांचवीं पुण्यतिथि पर स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।

पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी

1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राउल अल्फोंसिन

1983 - राउल अल्फोंसिन सैन्य लोकतंत्र के पतन के बाद पद संभालने वाले अर्जेंटीना के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने

राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला

1996 - दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विख्यात संघर्षकर्ता और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने एक नये संविधान पर हस्ताक्षर किये।

अमर्त्य सेन

1998 - भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक अमर्त्य सेन को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया

अशोक कुमार

2001 - भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि (अशोक कुमार) का निधन हुआ








संबंधित समाचार