Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच  मुठभेड़
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़


अनंतनागः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में खुफिया जानकारी मिलने के बाद तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। एक आतंकवादी को ढेर भी कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने अनतंनाग के सरीगुफवाड़ा में आज सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया और घर-घर की तलाशी ली जाने लगी। सुरक्षा बल के जवान लक्षित मकान की ओर से बढ़ रहे थे,तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी।

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।










संबंधित समाचार