Lockdown in Maharajganj: स्काउट गाइड के छात्रों ने लोगों की जागरूकता के लिए चलाया अभियान, किया ये काम..

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड महराजगंज द्वारा ब्लॉक फरेंदा के सीनियर स्काउट ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। साथ ही आने-जाने वाले हर राहगीर से फोन में आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करवाया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 8 May 2020, 5:19 PM IST
google-preferred

महराजगंजः उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण अब उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड महराजगंज ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। 

लोगों को जागरूक करते हुए स्काउट गाइड के बच्चे

 उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड महराजगंज द्वारा ब्लाक फरेंदा के सीनियर स्काउट ने शुक्रवार को लोगों को रास्तों पर रोक कर जागरूक करते हुए फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाया है।

यह भी पढ़ें: वृद्ध महिला पर मनबढ़ ने किया पथराव.. 

लोगों से डाउनलोड कराया गया आरोग्य सेतु एप

स्काउट गाइड के छात्रों ने लोगों को बताया की कोराना वायरस से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं और अपने हाथो को सेनेटाइज करें। हर 20 मिनट पर हाथों को साबुन से धोएं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान आरोग्य सेतु एप को इंस्टाल करके उसको चलाने पर जोर दिया।

Published : 
  • 8 May 2020, 5:19 PM IST