महराजगंज के एक बूथ पर वृद्ध और असहाय मतदाताओं के लिए जयपुरिया कॉलेज की स्काउट गाइड टीम ने संभाला जिम्मा
आज लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। शासन प्रशासन सभी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं आज स्काउट गाइड भी लोकतंत्र में अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। महराजगंज के एक बूथ पर जयपुरिया कॉलेज के अलावा कई अन्य कॉलेजों के स्काउट गाइड वृद्ध असहायों की मदद के लिए आगे आए। यह लोकतंत्र के प्रतिजागरूकता का प्रमाण है।