हिंदी
महराजगंज: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान में स्काउट गाइड भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। छात्र ने वृद्ध और असहाय मतदाताओं की सहुलियत के लिए वहां उनकी टोली पहुंची हुई है। उनका योगदान की काफी सराहना की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मतदान को उत्साहित मतदाता पहुंच रहे बूथ, कुछेक जगहों से ईवीएम में खराबी की सूचना
देश के महापर्व लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण में मतदान अभी जारी है। मतदान को सही और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए स्काउट गाइड का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज से आये शेर दल ग्रुप के स्काउट गाइड ने वहां पहुंचे वृद्ध और असहायों की मदद की।
स्काउट गाइड की 10 सदस्यीय टीम में देव आनंद भारती, रितिक अग्रहरि, धीरेंद्र प्रजापति, तौसीफ अहमद, दुर्गेश पाल, मठुरा, कृष्ण मुरारी, मृत्युंजय, अभिषेक व मोनू शामिल रहे।
इस टीम की बूथ पर मतदान करने वाले लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि वह इस तरह का प्रयास पहली बार देख रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत है।
Published : 19 May 2019, 2:02 PM IST
No related posts found.