हिंदी
भीलवाड़ाः जिले में रेत माफियाओं का कहर लगातार जारी है। रेत माफिया आए दिन किसी ना किसी की हत्या किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही जहाजपुर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के चालक की रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। वहीं अब गुरुवार को भी भीलवाड़ा जिले में रेत माफिया ने एक युवक की हत्या कर दी है।
यह भी पढ़ें: हेलमेट बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, जला लाखों का सामान
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है और 20 लाख रुपए की मांग की है। मुआवजा ना मिलने पर युवक का शव लेने से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूसों ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे
असल में मामला भीलवाड़ा आरजिया गांव के पास की है। जहां अवैध रुप से ट्रक पर रेत लाद कर ले जा रहे माफियाओं के ट्रैक्टर ने एक 16 साल के युवक को कुचल दिया। घटना के समय किशोर बाइक लेकर पानी लेने जा रहा था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसने वहीं अपना दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक के उपचार में भी लापरवाही का आरोप लगाया है।
Published : 12 June 2020, 1:06 PM IST
Topics : bhilwada Rajasthan Sand mafia भीलवाड़ा राजस्थान रेत माफिया हत्या