हिंदी
फरेंदा: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेन्दा के वर्ष 2025 के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में दाखिल सभी पर्चे वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर पांच अधिवक्ताओं क्रमशः रविन्द्र नाथ उपाध्याय, अरविंद मिश्र,श्यामनरायन सिंह, प्रेम कुमार सिंह व रामजीत प्रसाद के बीच मुकाबला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सचिव पद पर भी अजीत मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव, अनिल पासवान, प्रेमनारायण शर्मा के बीच लड़ाई है। तो वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु परमात्मा त्रिपाठी व हरिओम श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर सतीश सिंह व मोहम्मद उस्मान के बीच सीधा मुकाबला है।
निर्विरोध निर्वाचित हुए घोषित
वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सनत त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर बबलू यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राममनोहर मिश्र व संयुक्त सचिव प्रशासन दिनेश प्रजापति का एकल पर्चा दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित गए।
साथ ही कनिष्ठ कार्यकरिणी सदस्य के पद पर राकेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश चौधरी व अनूप कुमार गुप्ता भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
20 दिसंबर को चुनाव होगा संपन्न
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद चंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद पर 20 दिसंबर को चुनाव संपन्न होगा तथा उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
लोगों ने दी बधाई
निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए पदाधिकारियों को प्रेम सिंह, रामरुप सावरकर, अभिषेक अग्रहरि, रामप्रताप यादव, संदीप श्रीवास्तव, सतीश द्विवेदी,जितेंद्र दत्त सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Published : 13 December 2024, 8:53 PM IST
Topics : Civil Court Bar Association Elected Joint Minister Maharajganj ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist UP News Vice President