पुष्कर मेला: पंचतीर्थ महास्नान में संतों ने किया शाही स्नान

राजस्थान के अजमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तहत चल रहे पंचतीर्थ महास्नान के चौथे दिन आज ब्रह्मा चर्तुदशी के मौके पर संतों, मठाधीशों, साधु सन्यासियों तथा तीर्थपुरोहितों ने परंपरागत तरीके से शाही स्नान किया।

Updated : 11 November 2019, 1:04 PM IST
google-preferred

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तहत चल रहे पंचतीर्थ महास्नान के चौथे दिन आज ब्रह्मा चर्तुदशी के मौके पर संतों, मठाधीशों, साधु सन्यासियों तथा तीर्थपुरोहितों ने परंपरागत तरीके से शाही स्नान किया। यह उनका सत्रहवां शाही स्नान हैं। पुष्कर के विभिन्न मठों, मंदिरों एवं आश्रमों में ठहरे साधु सन्यासी सुबह सात बजे से रामरमैया आश्रम के महंत स्वामी प्रेमदास एवं सैनाचार्य अचलानंदाचार्य के नेतृत्व में एकत्रित होकर शोभायात्रा के रूप में पुष्कर सरोवर के सप्तऋषि घाट पहुंचे और सरोवर का पूजा अभिषेक कर शाही स्नान किया गया।

यह भी पढ़ें: भारत की भावनाएं समझने के लिए प्रधानमंत्री ने इमरान खान का किया शुक्रिया 

सरोवर स्नान के बाद सभी ने रामधुन गाते हुए सरोवर की परिक्रमा लगाई। माना जाता है कि आज के दिन स्वयं ब्रह्मा पुष्कर सरोवर में विद्यमान रहते है। यही कारण है कि हजारों श्रद्धालुओं ने भी पुष्कर सरोवर में स्नान किया और यह क्रम दिनभर चलेगा। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर ने सोमवार को मेला अवकाश घोषित किया है तथा आने वाले कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ ही पुष्कर मेला संपन्न हो जाएगा। (वार्ता)

Published : 
  • 11 November 2019, 1:04 PM IST

Advertisement
Advertisement