हिंदी
नई दिल्ली: रूस अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सेंट एंड्रयू द अपास्टल’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगा। भारत स्थित रूसी दूतावास ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

दूतावास ने कहा, “12 अप्रैल को मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सेंट एंड्रयू द अपास्टल सम्मान देने का ऐलान किया गया है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों को और प्रगाढ़ और विशेष रणनीतिक साझीदारी को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जायेगा।
गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी कुछ दिन पहले देश के सर्वोच्च सम्मान ‘जायद’ मेडल से नवाजने का ऐलान किया था।
Published : 12 April 2019, 4:25 PM IST
No related posts found.