हिंदी
महराजगंजः एक तरफ शासन निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर
मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव का है। जहां जनसंपर्क कर रहे मनोज कुमार भारती को समर्थकों के साथ उसी गांव के ही पूर्व प्रधान फिदा हुसैन उर्फ पेशकार ने अपने भाइयों और सहयोगियों के साथ मिलकर मनोज को रोका और उनके साथ हाथापाई भी की। मनोज अपनी जान बचा कर मौके से भागा पूर्व प्रधान फिदा हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ ग्रामसभा परसाबेनी में चुनावी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गांव में रात रात भर घूम कर ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और गांव में घूम कर मनोज भारती और उनके समर्थकों को भद्दी भद्दी गालियां दी गई है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है, तहरीर मिलते ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Published : 17 April 2021, 4:35 PM IST
Topics : maharajanj panchayat election pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव फरेंदा महराजगंज