हिंदी
नयी दिल्ली: फिल्म ‘‘ट्वेल्थ फेल’’ से चर्चा में आए आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को बृहस्पतिवार को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
फिल्म ‘‘ट्वेल्थ फेल’’ शर्मा के जीवन से प्रेरित है।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी शर्मा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के उन 37 कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर विभिन्न पुलिस और अग्निशमन सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, आईजी रेंज गोरखपुर से जे रविन्द्र गौड़ की छुट्टी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक बयान में महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा, बिहार कैडर के उनके बैचमेट जितेंद्र राणा और कुछ अन्य को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) के प्राप्तकर्ताओं के रूप में नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें: रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘ट्वेल्थ फेल’’ अनुराग पाठक के इसी नाम से ‘बेस्टसेलर’ उपन्यास पर आधारित है, जो शर्मा और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी एवं उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की यात्रा के बारे में है।
शर्मा और राणा दोनों सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर हैं और उसकी (सीआईएसएफ की) विमानन सुरक्षा शाखा (एएसजी) में तैनात हैं। मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी (सीएएसओ) के रूप में दोनों अधिकारी क्रमशः मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ इकाइयों के प्रमुख हैं।
Published : 25 January 2024, 6:33 PM IST
No related posts found.