यूपी में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, आईजी रेंज गोरखपुर से जे रविन्द्र गौड़ की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में में 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। आनंद कुलकर्णी को आईजी रेंज गोरखपुर बनाया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 January 2024, 2:23 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। गोरखपुर से आईजी रेंज जे. रविन्द्र गौड़ को वहां से हटा दिया गया है। आनंद कुलकर्णी को नया आईजी रेंज गोरखपुर बनाया गया है।

1)    जे. रविन्द्र गौड़ को गोरखपुर से हटाकर आगरा पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। 
2)    आगरा के पुलिस कमिश्नर प्रतिंदर सिंह को हटाया गया। उनको लखनऊ संबंद्ध किया गया है।
3)    शिवहरि मीणा को ज्वाइंट सीपी गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।
4)    प्रेम कुमार गौतम को आईजी रेंज प्रयागराज बनाया गया है।  
5)    चंद्र प्रकाश को आईजी इंटेलीजेंस, मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। 
6)    आनंद राव ए कुलकर्णी को आईजी रेंज गोरखपुर बनाया गया है।

 जे. रविन्द्र गौड़ का कार्यकाल

गोरखपुर में लंबे वक्त तक आईजी रेंज के रुप में तैनात रहे  जे. रविन्द्र गौड़ आम जनता की नजर में बुरी तरह 'फेल' रहे। इनको आम जनता के फोन उठाने में बुरी तरह परहेज है। फर्जी एनकाउंटर के एक मामले में सीबीआई जांच झेल चुके रविन्द्र गौड़ 2005 बैच के आईपीएस हैं। इनके गोरखपुर के कार्यकाल में जघन्य वारदातें इनके नाक के नीचे होती रही और ये चैन की बंसी बजाते रहे। इनके सरकारी बंगले से चंद कदम की दूरी पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और पुलिस की सरेआम पिटाई हुई। इस वारदात से पुलिस की खूब किरकिरी हुई लेकिन साहब को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी के चंद दिनों बाद देवरिया में बर्बर नरसंहार कांड हुआ, जिसके चलते पूरे प्रदेश में इस कांड की चर्चा हुई। अब साहब आगरा में बतौर पुलिस कमिश्नर क्या गुल खिलायेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। 

No related posts found.