हिंदी
नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी निवासी दसवीं कक्षा की एक छात्रा से रेस्तरां में काम करने युवक द्वारा बलात्कार की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: एटा में पांच साल की मासूम के साथ हैवानियात, खजूर खिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी छात्रा ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सदरपुर कॉलोनी में ही स्थित स्नेक अड्डा रेस्तरां में काम करने वाला मिथुन काफी समय से स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, कईयों को पुलिस ने उठाया
थाना प्रभारी ने बताया कि पांच जुलाई की रात को मिथुन छात्रा के घर पर पहुंच गया तथा उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि रविवार रात छात्रा ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Published : 8 July 2019, 4:07 PM IST
Topics : Noida uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम छात्रा नोएडा पुलिस बलात्कार रेप रेस्तरां