बिहार में जदयू को लगा झटका, रामेश्वर महतो ने दिया इस्तीफा

बिहार में जदयू को करारा झटका लगा है। रामेश्वर महतो ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 November 2024, 3:46 PM IST
google-preferred

पटना: जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने बीती शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देवेश चंद्र ठाकुर पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका अपमान किया। साथ ही यह भी कहा कि सीतामढ़ी सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुमराह कर रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रामेश्वर महतो ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा उनकी बात को सराहा है, लेकिन नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा। बता दें कि रामेश्वर महतो लंबे समय से जेडीयू में काम कर रहे थे। 

कौन हैं रामेश्वर महतो?
रामेश्वर महतो का जन्म सीतामढी जिले के भासर गांव में हुआ था। रामेश्वर महतो बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक प्रमुख भी रह चुके हैं। रामेश्वर महतो एक उद्योगपति भी हैं। महतो बिहार की सक्रिय राजनीति में भागीदार होने के साथ-साथ क्रॉकरी और मार्बल का व्यवसाय भी करते हैं। रामेश्वर महतो ने बी.कॉम तक पढ़ाई की है। विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने से पहले वह सीतामढी विधानसभा क्षेत्र में सियासी रूप से सक्रिय थे।