हिंदी
नई दिल्ली: दत्तात्रेय होसबोले को संघ नया सरकार्यवाह बनाये जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से एक और बड़ी खबर है। भाजपा के पूर्व महासचिव और संघ प्रचारक राम माधव आज फिर अपने मूल संगठन आरएसएस में वापस लौट आये है। राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
राम माधव पहले संघ से भाजपा में आये थे। भाजपे में उन्हें महासचिव बनाया गया था। उन्होंने कश्मीर समेत कई मामलों में बड़ी भूमिका निभाई। अब वे दोबारा एक बार संघ में लौटकर आरएसएस के कार्यों में जुटेंगे।
Published : 20 March 2021, 4:45 PM IST