Rajasthan: टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, बताया देश और संविधान को खतरे में

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और इसका संविधान खतरे में है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 February 2024, 8:11 PM IST
google-preferred

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और इसका संविधान खतरे में है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर अयोध्या में राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वे चुरू में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘आज देश के ऊपर संकट है.. देश के अंदर बाबा साहब आंबेडकर का बनाया हुआ संविधान आज खतरे में है। देश के संविधान पर संकट है तो देश के हर व्यक्ति पर संकट है और उस संकट को हरने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।’’

यह भी पढ़ें: बैरवा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर ये बोले उपमुख्यमंत्री 

जूली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर में पूजा शुरू करवाई पर कभी इस चीज का राजनीतिक फायदा नहीं उठाया, लेकिन ये लोग भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकते हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे पर किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, विरोध इस बात को लेकर है कि ये चुनाव के लिये इसका उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आगामी कांग्रेस नेतृत्व को लेकर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोली

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पेपर लीक मामले में अगर किसी ने कोई गड़बड़ी की है तो आप (भाजपा सरकार) उसके खिलाफ कार्रवाई करें, केवल बयानबाजी में कुछ नहीं रखा है।

उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने का काम सरकार का होता है जिसे हमारी कांग्रेस सरकार ने बखूबी किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हित करने के लिए नहीं है, ये तानाशाह लोग हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केन्द्र में 'जुमलेबाजों की सरकार' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूत होने की जरूरत है और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की आवश्यकता है।