हिंदी
जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोगामेड़ी के थानाधिकारी राधेश्याम ने बताया- मृतकों की पहचान राजवीर(38), राजकुमार(25) और रामस्वरूप(38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों का शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राधेश्याम ने बताया कि हादसे में घायल मांगेराम(45) को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Published : 16 December 2023, 6:08 PM IST
No related posts found.