हिंदी
भरतपुर: राजस्थान में सवाईमाधोपुर (Sawai madhopur) जिले के मलारनाडूंगर क्षेत्र में भाड़ौती -मथुरा राजमार्ग पर बहतेड़ ईदगाह के पास एक पिकअप के पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पिकअप में सवार सभी लोग गंगापुरसिटी (Gangapurcity) में मिर्जापुर के एक ही परिवार के सदस्य बताए गए है जो बूंदी जिले के कोटखेड़ा से गोद भराई की रस्म कर कल रात को वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहतेड़ ईदगाह के पास पिकअप पलट गई।
यह भी पढ़ें: कलयुगी मां-बाप ने अपने मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला
पुलिस (Police)ने घायलों को मलारनाडूंगर सीएचसी में भर्ती कराने के साथ दोनों मृतकाओं के शवों को सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया है। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें गंगापुरसिटी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
Published : 23 February 2024, 4:09 PM IST
Topics : pickup police Rajasthan Road Accident Sawai Madhopur पिकअप भरतपुर मलारनाडूंगर राजस्थान सवाईमाधोपुर